भारतीय मौसम विज्ञान विभाग बारिश, अतिवृष्टि आदि को लेकर पूर्वानुमान जारी करता रहा है। अब मौसम विभाग यह भी बताएगा कि जंगल में आग लगने वाली है। इसके लिए जल्द ही वन विभाग और मौसम विज्ञान विभाग के बीच एमओयू होने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस सुविधा के बाद वन विभाग को और बेहतर ढंग से जंगल की आग पर नियंत्रण में मदद मिल सकेगी।

वन विभाग को जंगल की आग की घटना के संबंध में फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया से फायर अलर्ट मिलते हैं। इन सूचनाओं के आधार पर टीम काम करती है। अब वनाग्नि घटना को लेकर भी क्या स्थितियां हैं? इसकी सूचना भी वन विभाग को मिल सकेगी।

मौसम विज्ञान विभाग, वन विभाग के लिए खास कस्टमाइज बुलेटिन जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसमें तापमान, आर्द्रता, सूखापन आदि के आधार पर आग के लिए कौन-सा जंगल की संवेदनशील है आदि को बताया जाएगा। वन विभाग के अनुसार, देश में फॉरेस्ट फायर को लेकर इस तरह के कस्टमाइज बुलेटिन की व्यवस्था संभवत: पहली बार होगी।

पिछला लेख Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर, सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads